मध्य प्रदेश के चम्बल संभाग में खुलेगा सैनिक स्कूल, मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय रक्षा मंत्री से मुलाकात

By दिनेश शुक्ल | Jul 05, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के चंबल संभाग को जल्द ही सैनिक स्कूल की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मुलाकात करने के बाद यह सूचना दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने चम्बल संभाग के भिण्ड-मुरैना जिले में सैनिक स्कूल खोलने की मांग केन्द्रीय रक्षा मंत्री से की थी। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह मांग काफी अरसे से लम्बित है। सन 2017 में रक्षा मंत्रालय के संस्थान डी.आर.डी.ओ. के लिए 334 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार द्वारा दी गयी थी। तब तत्कालीन रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने इसके एवज में चम्बल संभाग में सैनिक स्कूल खोले जाने की बात कही थी। चौहान ने बताया कि सैनिक स्कूल के लिए राज्य सरकार ने जमीन भी चिन्हित कर ली है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर