Sajad Lone ने Rahul Gandhi से Kashmir में Pellet Gun पीड़ितों पर सवाल पूछा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 24, 2026

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने रविवार को दिल्ली में पैलेट गन से घायल लोगों के प्रति चिंता जताने के दौरान कश्मीर में पैलेट गन के पीड़ितों के मुद्दे पर राहुल गांधी की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया। लोन ने सवाल किया कि दिल्ली में पैलेट गन से लगी चोटों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी की जिस चिंता की खूब चर्चा हुई, वह कश्मीर में वर्षों तक जारी भयावह पैलेट हिंसा के दौरान क्यों नहीं दिखाई दी, जिसमें बड़े पैमाने पर लोगों की आंखों की रोशनी चली गई और हजारों लोग स्थायी रूप से दिव्यांग हो गए। लोन ने कहा कि वह दिल्ली में पैलेट से लगी चोट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दबाव बनाने को लेकर गांधी की हालिया पहल को स्वीकार करते हैं, लेकिन उन्होंने जानना चाहा कि घाटी के लिए वही नैतिक तत्परता ‘कभी’ क्यों नहीं दिखाई गई।

हंदवाड़ा के विधायक ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं पूरी विनम्रता के साथ पूछना चाहता हूं कि कश्मीर में कई मौकों पर जब पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ, तब यही प्रयास क्यों नहीं किया गया।” उन्होंने कहा कि कश्मीर में इस पीड़ा का पैमाना बहुत बड़ा है और इसके दस्तावेजी प्रमाण मौजूद हैं। लोन ने कहा कि गांधी को कश्मीर आकर पैलेट गन के पीड़ितों के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की कोशिश करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delimitation Bill पर 30 दिन का समय दे केंद्र, पूर्व नौकरशाहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांग

Brij Bhushan Sharan Singh ने चंद्रशेखर और Owaisi के गठबंधन पर साधा निशाना, बताया बेमेल

Himanta Biswa Sarma ने महिला आरक्षण से जुड़े 132वें संविधान संशोधन विधेयक का किया स्वागत

UP में विधानसभा चुनाव की तैयारी, Congress ने गठित की राजनीतिक मामलों और चुनाव समिति