Gauahar Khan संग रिश्ते में थे Sajid Khan, सगाई होने के बावजूद टूट गया था रिश्ता, निर्माता का Character बना वजह

By एकता | Oct 17, 2022

बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद खान बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। उनकी वजह से शो को पहले दिन से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। साजिद खान को शो से बाहर निकालने की लगातार मांग उठ रही है। हाल ही में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने फिल्म निर्माता पर हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद से ये मुद्दा और ज्यादा गरमा गया है। इन सब के बीच साजिद का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में निर्माता, टीवी अभिनेत्री गौहर खान के साथ अपनी टूटी सगाई के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। साजिद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ Drishyam 2 का ट्रेलर, विजय सालगांवकर को अतीत से रुबरु करवाने आ रहे हैं Akshay Khanna

साजिद खान का यह पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म निर्माता की बातों से बिल्कुल भी खुश नहीं है, इसलिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शकल गेंडे जैसी और बातें प्लेबॉय वाली।' एक अन्य ने लिखा, 'कबीर सिंह और संजू फिल्म बनाने के पीछे की प्रेरणा मिल गई।'

प्रमुख खबरें

Explained- US Visa Fee Hike | ट्रंप प्रशासन का H-1B वीज़ा फ़ीस $1,00,000 करने का प्रस्ताव: भारतीय पेशेवरों पर क्या होगा असर?

Women Empowerment In Defense | देश में पहली बार... NSG में महिला कर्मियों के लिए ‘कमांडो कन्वर्जन कोर्स’ की शुरुआत

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre