Shraddha Walker Murder Case में आरोपी आफताब के खिलाफ साकेत कोर्ट ने तय किए आरोप

By रितिका कमठान | May 09, 2023

दिल्ली के चर्चित श्रद्धा मर्डर हत्याकांड में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोप तय कर दिए है। जानकारी के मुताबिक आफताब को दोषी ठहराए जाने के लिए पुलिस के पास पर्याप्त सबूत है। आफताब पर आरोप लगाए गए हैं कि हत्या करने के अलावा उसने सबूत मिटाने की कोशिश की है। इस मामले की सुनवाई के दौरान साकेत कोर्ट ने आफताब से कहा कि आपको आरोप पढ़कर सुनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि श्रद्धा वॉल्कर की लाश को आफताब अमीन पूनावाला की निशानदेही पर दिल्ली के छतरपुर व अन्य जंगलों से बरामद किया गया है। लाश के रूप में पुलिस को सिर्फ श्रद्धा की हड्डियां मिली थी जिनकी डीएनए रिपोर्ट श्रद्धा के पिता से मिलने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने घटना के 75 दिनों भीतर चार्जशीट दायर की थी। पुलिस ने आफताब का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया था। इस दौरान उससे कई तरह के सवाल पछे गए थे जिनके आधार पर आफताब को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

ये है मामला

गौरतलब है कि दिल्ली के महरौली इलाके में पूनावाला ने वालकर की कथित रूप से हत्या कर दी थी। उसने इस घटना को 18 मई 2022 को अंजाम दिया था। उसने वालकर के शव के लगभग 35 टुकड़े कर उन्हें लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज में रखा और फिर उन्हें दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया था।

प्रमुख खबरें

Kolkata में TMC पर QR Code वाला हमला, पोस्टर पर लिखा- नौकरी-राशन के लिए Pay2TMC

मैंने PM Modi को आतंकी नहीं कहा,सफाई देते हुए Mallikarjun Kharge बोले- ED और CBI का आतंक फैला रहे हैं

ममता राज में 7000 Industries बंद! योगी बोले- TMC ने 30 लाख युवाओं की नौकरी छीनी

पप्पू यादव पागल हो गए हैं, उनकी पत्नी भी नेता हैं... पूर्णिया सांसद के बयान पर अनंत सिंह का पलटवार