लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाकर जान लेना नई बात नहीं, NCPCR अध्यक्ष बोले- इसके पीछे बाहरी ताकतें लगी हुई हैं

By अभिनय आकाश | May 29, 2023

एनसीपीसीआर अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने दिल्ली में 16 साल की बच्ची की हत्या की घटना को लेकर कहा कि हमने इस मामले में संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर इस घटना की पूरी जानकारी मांगी है... इस तरह से लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाकर उनका दैहिक शोषण करना या उनकी जान लेना कोई नई बात नहीं है। इस तरह की कई घटनाओं में हमने देखा कि लड़कियों को बरगला कर उनका दैहिक शोषण करना, ये एक योजना के तहत किया जाता है। इसके पीछे बाहरी ताकतें लगी हुई हैं। 

इसे भी पढ़ें: युवा अक्सर भावनाओं में बह जाते हैं, दिल्ली में हुई जघन्य हत्या पर बोले बीजेपी सांसद हंस राज हंस

दिल्ली के शाहबाद डेयरी हत्याकांड में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला कि 16 साल की नाबालिग लड़की को 16 बार चाकू मारा गया। किसी भारी वस्तु से हमला करने के बाद उसका सिर फट गया। पुलिस विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Murder पर मृतका की मां ने की साहिल को फांसी देने की मांग, NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश

बच्ची की हत्या के मामले में स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हमें सूचना मिली कि किसी बच्ची की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की पहचान कर मौके के पास मौजूद सीसीटीवी फूटेज चेक किया। अभी थोड़ी देर पहले हमने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ़्तार किया है और उसे यहां लेकर आ रहे हैं। मामले में हम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर बनाया ये रिकॉर्ड, अब तक नहीं कर पाया कोई

Nepal की नई सरकार में India से रिश्ते और होंगे मजबूत, निवर्तमान मंत्री माधव चौलागैन का बड़ा बयान

LPG आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, देशभर में Essential Commodities Act 1955 लागू

Iran-Israel Tension: 24 घंटे में 191 घायल, Health Ministry ने जारी किए युद्ध के भयावह आंकड़े