भारत में बिक्री कमजोर, लेकिन गुरुग्राम में टेस्ला ने खोला सबसे बड़ा सेल्स और सर्विस हब | EV बाजार में धीमी शुरुआत

By Ankit Jaiswal | Nov 27, 2025

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर चर्चा तेज है, लेकिन इसी बीच टेस्ला की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रही है। मौजूद जानकारी के अनुसार कंपनी ने गुरुग्राम में अपना अब तक का सबसे बड़ा सेल्स और सर्विस सेंटर खोल दिया है, जिसमें शो रूम, चार्जिंग पॉइंट और आफ्टर-सेल्स सर्विस सभी एक ही जगह उपलब्ध कराए गए हैं।

गौरतलब है कि कंपनी के नज़दीकी सूत्रों ने बीबीसी को बताया कि टेस्ला अब भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तीन चरणों वाली रणनीति पर काम कर रही है। इसमें ईवी को अपनाने की रफ्तार बढ़ाना, बड़े पैमाने पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना और ग्राहक अनुभव को सुधारना शामिल है। कंपनी ने यह भी स्वीकार किया है कि ऊंचा टैक्स और इलेक्ट्रिक वाहनों की धीमी स्वीकार्यता भारत में बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं।

इसी कार्यक्रम में टेस्ला इंडिया के प्रमुख शरद अग्रवाल ने कहा कि कंपनी की कारों का रखरखाव ज्यादातर रिमोट और सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए किया जाता है, जिससे खर्च काफी कम होता है। उन्होंने यह भी बताया कि घर पर चार्जिंग की लागत पेट्रोल की तुलना में लगभग दस गुना कम होती है और ग्राहक चार साल में करीब 20 लाख रुपये तक बचा सकते हैं, जो मॉडल Y की कीमत के लगभग एक-तिहाई के बराबर हैं।

उद्योग के जानकारों के अनुसार टेस्ला की भारत में बिक्री अभी कम है, लेकिन कई विशेषज्ञ इसे कंपनी की शुरुआती रणनीति का हिस्सा मानते हैं। उनका कहना है कि कंपनी धीरे-धीरे बाजार समझकर आगे बढ़ रही है, इसलिए आने वाले समय में बिक्री में सुधार देखने की संभावना है।

भारत में अभी इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी कुल यात्री वाहन बाजार का लगभग 3% ही है और पूरे देश में केवल 25,000 चार्जिंग स्टेशन मौजूद हैं। टेस्ला का कहना है कि उसकी गाड़ियां घर पर भी चार्ज हो सकती हैं और एक घंटे में लगभग 70 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है। कंपनी सुपरचार्जर नेटवर्क बढ़ाने पर भी काम कर रही है, जिससे 15 मिनट में लगभग 170 मील की रेंज मिल सकती है।

दुनिया भर में बिक्री सुस्त रहने की वजह से कंपनी को अन्य बड़े बाजार अमेरिका, चीन और यूरोप में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सितंबर तक की तिमाही में कंपनी की आमदनी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची, लेकिन मुनाफा 37% गिर गया, जिसका कारण बढ़ते आयात शुल्क और रिसर्च खर्च बताए जा रहे हैं।

भारत में सरकार ने पिछले साल ग्लोबल ईवी निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए कई प्रोत्साहन दिए थे, लेकिन मौजूद जानकारी के अनुसार एलन मस्क अभी भी भारत में स्थानीय निर्माण पर ज्यादा रुचि नहीं दिखा रहे हैं और आयात-आधारित रणनीति पर ही आगे बढ़ रहे हैं।

इन सभी कारणों के बीच टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत जारी है, लेकिन कंपनी का मानना है कि जैसे-जैसे चार्जिंग ढांचा और ग्राहक सुविधा बढ़ेगी, बाजार में गति भी बढ़ेगी और भविष्य में बिक्री में सुधार देखने को मिलेगा हैं।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।