फेम दो योजना में बदलाव के बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी : सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2021

नयी दिल्ली। भारी उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस साल जून में फेम दो योजना में बदलाव के बाद इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री प्रति सप्ताह 700 प्रतिशत बढ़कर 5,000 इकाई हो गई है। इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और विनिर्माण की योजना (फेम)का दूसरा चरण इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की मांग को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये के खर्च के साथ शुरू की गई है। इस योजना को विशेष रूप से कोरोना वायरस महामारी के दौरान अनुभव और उद्योग तथा उपयोगकर्ताओं से प्रतिक्रिया के आधार पर जून 2021 में नया रुप दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Jamia Violence: Delhi High Court ने पुलिस कार्रवाई की SIT जांच की मांग वाली याचिकाएं खारिज कीं

Marc Marquez ने Motegi में जीती MotoGP रेस, Jorge Martin से सिर्फ 2 अंक पीछे

उत्तर प्रदेश से BJP ने घोषित किए 8 राज्यसभा उम्मीदवार, कई दिग्गजों के टिकट कटे

Dibrugarh से बांग्लादेश के लिए 540 टन Methanol लेकर पहला मालवाहक पोत रवाना