Eid-ul-Adha 2022: ईद से पहले 11 लाख रूपए में बिके सलमान और शाहरुख, अमृतसरी 'सुल्तान' की कीमत 1 लाख 80 हजार

By प्रिया मिश्रा | Jul 08, 2022

ईद-उल-अजहा से पहले जामा मस्जिद के मीना बाजार में लगने वाली बकरा मंडी में खूब चहल-पहल है। कोरोना के दो साल के बाद मंडी में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग यहां दूर-दूर से बकरों की खरीदारी करने के लिए आ रहे हैं। इस समय बकरा व्यापारियों की चांदी है। बकरा व्यापारियों के मुताबिक बाजारों में रौनक लौट आई है। सलमान और शाहरुख नाम के बकरे 11 लाख रुपए में बिके हैं। बाजार में सुल्तान, चिकारा और कई अन्य नामों के बकरे भी मौजूद हैं। 

व्यापारियों के मुताबिक,  इस बार दुकानों पर काफी भीड़ है। लोग दिल खोलकर बकरों की खरीददारी कर रहे हैं। बाजार में पंजाबी अमृतसरी नस्ल के बकरे की कीमत एक लाख रुपए से शुरू है। यहाँ पंजाबी अमृतसरी नस्ल के बकरे सुल्तान की कीमत 1 लाख 80 हजार रुपए है। व्यापारियों का कहना है कि, महंगाई के कारण हर बकरे की कीमत 3 से 7 हजार रूपए बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि चारे की कीमत बढ़ने के कारण बकरों की कीमत भी बढ़ गई है। बाजार में नस्ल के हिसाब से बकरों की कीमत 10 हजार से लेकर 7 लाख तक रखी गई है। पंजाब के तोतापरी सुल्तानी बकरे के मालिक ने बताया कि इस बकरे को कोल्ड ड्रिंक सबसे ज्यादा पसंद है। यह एक दिन में दो लीटर से ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पी जाता है। इसकी कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए है।

प्रमुख खबरें

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह

बॉडी कैम, फेशियल रिकग्निशन, ड्रोन और 35,000 जवान, CJP के जंतर-मंतर 2.0 प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस की चाक-चौबंद तैयारी