बट का दावा, अफरीदी ने पाकिस्तान टीम में वापसी का रास्ता रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2019

कराची। पाकिस्तान के पूर्व दागी कप्तान सलमान बट ने दावा किया है कि 2010 स्पाट फिक्सिंग प्रकरण में पांच साल के प्रतिबंध की सजा काटने के बावजूद शाहिद अफरीदी ने 2016 विश्व टी20 के लिए राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी का रास्ता रोका। बट ने कहा कि 2015 में प्रतिबंध पूरा करने के बाद घरेलू क्रिकेट से जुड़कर वह भारत में हुई विश्व टी20 चैंपियनशिप की टीम में जगह बनाने के करीब थे लेकिन अफरीदी ने उनके चयन का विरोध किया।


यह भी पढ़ें: टिम पेन के बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएं ऋषभ पंत

बट ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया लेकिन मैंने इस बारे में उससे बात नहीं की। मुझे नहीं लगा कि यह सही होगा। लेकिन मुझे यह पता है कि वकार और फ्लावर ने मुझे कहा कि मैं विश्व कप खेल रहा हूं और इसके बाद अफरीदी ने रास्ता रोक दिया।’’ विश्व टी20 में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा जिसके बाद अफरीदी और वकार को इस्तीफा देने को बाध्य होना पड़ा। टेस्ट सलामी बल्लेबाज बट ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि किसी खिलाड़ी को प्रतिबंध से लौट रहे किसी अन्य खिलाड़ी के भविष्य पर फैसला करने की स्वीकृति मिलनी चाहिए। बट और टीम के उनके साथियों मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को अगस्त 2010 में इंग्लैंड दौरे पर स्पाट फिक्सिंग के आरोप में पकड़ा गया था।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट