Bigg Boss OTT 2 । टास्क के दौरान Jad Hadid और Akanksha Puri ने किया था लिप किस, जमकर भड़के Salman Khan

By एकता | Jul 02, 2023

बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में इस हफ्ते एक टास्क के दौरान जैड हदीद और आकांक्षा पुरी ने एक दूसरे को लिप किस किया। दोनों के हॉट रोमांस की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। बिग बॉस के घर में मौजूद अन्य प्रतियोगियों ने भी इसपर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। अब खबर आई है कि जैड और आकांक्षा के बीच हुए लिप किस पर शो के होस्ट सलमान खान भी भड़के हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो वीकेंड के वार का है। इस वीडियो में, सलमान जैड और आकांक्षा की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इन दोनों की वजह से सलमान ने शो को छोड़ने तक की बात तक कह दी है।

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2: जैड हदीद ने पहले किया लिपलॉक, फिर आकांक्षा पुरी को कहा 'बैड किसर', जानें पूरा मामला

इतना ही नहीं बातों-बातों में सलमान खान इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने शो से जाने की घोषणा तक कर दी। बता दें, बिग बॉस ओटीटी 2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता ने वादा किया था कि ऑनलाइन प्लेटफार्म पर होने के बावजूद इस शो में परिवार के देखने लायक चीजें होंगी। यहीं वजह है कि इस वीकेंड के वार पर सलमान ने जैड और आकांक्षा की क्लास लगा दी। अभिनेता के रिएक्शन से दर्शक काफी खुश है और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

UP Politics के बाबूजी और Good Governance के प्रतीक Kalyan Singh: जिनके सुशासन की आज भी दी जाती है मिसाल

Bismillah Khan Death Anniversary: शहनाई को बेगम मानने वाले Bharat Ratna की वो धुनें जो आज भी हैं अमर

Vrindavan में निर्माणाधीन Omaxe Mall का लिंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत

Vande Mataram पर सियासी घमासान! Rajnath Singh बोले- Congress ने राष्ट्रीय एकता कमजोर की