सलमान खान ने फिल्म ‘राधे’ हुई ऑनलाइन लीक, साइबर शाखा ने कहा- कड़ी कार्रवाई करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

मुंबई। अभिनेता सलमान खान की बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई’ के कई पाइरेसी (कॉपीराइट सामग्रियों की चोरी करने वाली) साइट पर लीक होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार ने ऐसा करने वालों को साइबर शाखा द्वारा कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म चुनिंदा थिएटरों और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग मंचों जी5 और जीप्लेक्स तथा डीटीएच सेवाओं पर 13 मई को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। हालांकि प्रभुदेवा के निर्देशन वाली यह फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही ऑनलाइन अपलोड कर दी गई।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के शहरों में प्रदर्शनकारियों ने गाजा पर हवाई हमले की निंदा की

इस पर निराशा जताते हुए खान ने शनिवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया और कहा कि किसी पाइरेटेड साइट पर फिल्म देखना ‘‘गंभीर अपराध’’ है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आपको अपनी फिल्म ‘राधे’ उचित कीमत 249 रुपये में देखने के लिए दी थी। इसके बजाय पाइरेटेड साइट पर गैरकानूनी रूप से राधे दिखाई जा रही है जो गंभीर अपराध है।’’ सलमान (55) ने बताया कि साइबर शाखा इन अवैध पाइरेटेड साइट के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आगाह किया, ‘‘कृपया पाइरेसी में भाग न लें नहीं, अन्यथा साइबर शाखा आपके खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। कृपया समझिए कि साइबर शाखा के की कार्रवाई के साथ आप मुसीबत में फंस जाओगे।

प्रमुख खबरें

Haryana में ग्रामीण चौकीदारों को CM Nayab Saini का तोहफा, मानदेय बढ़कर हुआ 15221 रुपये

Manipur Police ने शुरू की हत्याओं की जांच, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमें तैनात

Aryaveer Sehwag और Lakshya की नाबाद फिफ्टी, U19 Asia Cup में जीता India

Telecom सेक्टर के लिए PLI योजना का दूसरा चरण लाने की तैयारी में संचार मंत्रालय