सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ ओटीटी सहित कई फॉर्मेट में मई में रिलीज होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2021

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म “राधे : यॉर मोस्ट वांटेड भाई” 13 मई को रिलीज होने वाली है और साथ ही यह कई और मंचों पर भी देखी जा सकेगी। सलमान खान फिल्म्स और जी स्टूडियो द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक फिल्म को ‘‘कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए सभी राज्यों के चालू सिनेमाघरों में” रिलीज किया जाएगा। सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, “ईद का सबसे बढ़िया जश्न। राधे: यॉर मोस्ट वांटेड भाई’ को दुनिया भर में कई मंचों पर एक साथ रिलीज किया जा रहा है।”

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय इस्पात निगम के विशाखापट्टनम कारखाने से महाराष्ट्र के लिए निकली ऑक्सजीन एक्सप्रेस

इसके अलावा यह फिल्म जी5 के जीप्लेक्स पर भी दे्खी जा सकेगी और डीटीएच ऑपरेटरों- डिश टीवी, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी रिलीज की जाएगी। ‘राधे’ को सरकार द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दुनिया भर के थियेटरों में रिलीज किया जाएगा। जी स्टूडियोज के सीबीओ, शरीक पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते टीम को अपनी वितरण रणनीति में ऐसे समय में “नव परिवर्तन” करना पड़ा जब कई राज्यों ने या तो सिनेमाघरों को पूरी तरह बंद कर दिया है या लोगों की संख्या को सीमित कर दिया है।

प्रमुख खबरें

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश

Congress नेता Digvijaya Singh की दो टूक, BJP का धर्म सनातन नहीं, हिंदुत्व है