Salman Khan Firing मामले के आरोपी अनुज थापन की अस्पताल में मौत, पुलिस कस्टडी में की थी आत्महत्या

By रितिका कमठान | May 01, 2024

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग के मामले में एक और नया अपडेट सामने आया है। फायरिंग मामले में आरोपी अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली है। अनुज ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या की कोशिश की, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

गौरतलब है कि 14 अप्रैल रविवार की सुबह सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की गई थी। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो शख्स बाइक पर आए और पांच राउंड फायरिंग करके फरार हुए थे। घटना कौन जन्मदिन के बाद दोनों आरोपियों ने तीन बार कपड़े बदले ताकि अपनी पहचान छुपा सके। पुलिस तहकीकात में यह भी सामने आया कि आरोपियों के पास 40 गोलियां थी। 

लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी जिम्मेदारी 

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बाद इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली थी। इस घटना के आरोप में विक्की गुप्ता, सागर पाल और अनुज थापन को गिरफ्तार किया गया था। इसी बीच बीच अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली है।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha: मातृ नवमी पर घर की बहुएं इस विधि से करें महिला पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण

Nagoya में Deepak Punia ने 97 किग्रा कुश्ती में जीता कांस्य पदक

पंजाब में Harpal Singh Cheema ने Pargat Singh से बेअदबी विधेयक पर रुख साफ करने को कहा

ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ा