Salman Khan House Firing Case: फायरिंग के लिए इस्तेमाल की गई बाइक बेचने के आरोप में दो को हिरासत में लिया

By रेनू तिवारी | Apr 15, 2024

सलमान खान मामला: सलमान खान मामले में ताजा अपडेट में मुंबई पुलिस ने बांद्रा में अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बेचने के मामले में दो को हिरासत में लिया है। क्राइम ब्रांच इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी शूटर सलमान के पनवेल फार्महाउस को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। सलमान की Y+ कैटेगरी की सुरक्षा में 2 PSO और 2 कमांडो के अलावा दो एस्कॉर्ट गाड़ियां और 11 जवान थे। इसमें चार जवान और 1 पीएसओ और जोड़ा गया है। क्राइम ब्रांच को शक है कि फायरिंग की घटना से कुछ दिन पहले ही दोनों शूटर मुंबई पहुंचे थे।

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह अपने गिरोह के लिए हथियारों की खेप हमेशा तैयार रखता है, जिसे कई राज्यों में गिरोह के मददगारों के घरों पर रखा जाता है। जरूरत और समय के हिसाब से शूटरों को हथियार तय जगह पर मिल जाते हैं। जांच एजेंसी को पूरा शक है कि रोहित गोदारा ने अपने अन्य साथियों से दोनों शूटरों को हथियारों की खेप मुहैया कराई और फिर शूटरों ने फायरिंग को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh और Kriti Sanon ने वाराणसी घाट पर किया रैंप वॉक, दोनों एक्टरों ने अपने अनुभव को बताया- मुंबई के 5 स्टार होटल से बेहतर

इससे पहले आज पुलिस ने सलमान के घर के बाहर खुलेआम फायरिंग करने वाले दो शूटरों के चेहरे उजागर कर दिए। पुलिस के अनुसार, जिन शूटरों ने अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की, और गैलेक्सी अपार्टमेंट में गोलीबारी करने के बाद, बांद्रा स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक से सांताक्रूज तक बोरीवली के लिए एक धीमी लोकल ट्रेन ली। फायरिंग में इस्तेमाल की गई बाइक माउंट मैरी चर्च के पास मिली, जो सलमान के घर से महज एक किलोमीटर दूर है।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Suhas LY और सुवर्णा राज ने जीते पदक, सीएम योगी ने दी बधाई

DK Shivakumar का एलान: कर्नाटक में नई नियुक्तियों के लिए भंग होंगी मौजूदा समितियां

Madhya Pradesh बना अव्वल, दो साल में नष्ट की गई 2.74 लाख किलोग्राम ड्रग्स

Tamil Nadu में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूल बंद और बांधों में बढ़ा जलस्तर