सलमान खान के घर पहुंचा कोरोना, 14 दिनों के लिए अपने पूरे परिवार के साथ हुए आइसोलेट

By Nidhi Avinash | Nov 19, 2020

सलमान खान के ड्राइवर अशोक और घर के कर्मचारियों के दो सदस्यों का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है।जिसके बाद सलमान खान ने अगले 14 दिनों के लिए अपने पूरे परिवार के साथ खुद को अलग कर लिया है। सलमान के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान की शादी की सालगिरह का जश्न भी अब रोक दिया है।संक्रमित स्टाफ सदस्यों को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: महानदी में गिरी उड़िया फिल्म के अभिनेता की पत्नी, सुरक्षित निकाली गई

हालांकि, परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।सलमान रियलिटी शो बिग बॉस 14 की शूटिंग कर रहे हैं और यह देखना बाकी है कि क्या वह आने वाले हफ्तों के एपिसोड के लिए उपलब्ध होंगे। उन्होंने राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग कुछ समय पहले दिशा पाटनी और अन्य के साथ शुरू की थी।

इसे भी पढ़ें: समुद्र की तरह होता है हर किरदार, जितना गहरे आप जाएंगे उतना बेहतर कर पाएंगे: नवाजुद्दीन

बॉलीवुड सुपरस्टार ने पनवेल में अपने फार्महाउस पर लॉकडाउन के महीनों का समय वहीं बिताया था। वह दोस्तों के साथ कुछ दिन बिताने के लिए वहाँ गए थे। महामारी के बावजूद, अभिनेता ने फार्महाउस से दो गाने शूट करने और रिलीज़ करने में कामयाबी हासिल की थी। उन्होंने फार्महाउस से कई वीडियो भी शेयर किए थे, जैसे कि घुड़सवारी और खेती। बता दें कि सलमान के साथ  जैकलीन फर्नांडीज और वलूचा डिसूजा, बहन अर्पिता खान और उनके पति, भाई सोहेल खान के बेटे निरवान सब थे।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 ऑक्शन में कार्तिक शर्मा बने अनकैप्ड सनसनी, CSK ने 14.20 करोड़ में खरीदा

आईआईएम, केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय स्कूलों की स्थापना पर फोकस, तेलंगाना CM ने की वित्त मंत्री से मुलाकात

Jan Gan Man: Ashwini Upadhyay की नई PIL ने SIR मामले को दिया नया मोड़, अब हर घुसपैठिये की मुश्किल बढ़ेगी!

कांग्रेस को फंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही सरकार, सचिन पायलट ने नेशनल हेराल्ड को लेकर साधा निशाना