Salman Khan ने Ex गर्लफ्रेंड Sangeeta Bijlani को किया सबके सामने Kiss, फैंस ने कहा- पहला प्यार कोई कभी नहीं भूलता

By रेनू तिवारी | Dec 27, 2022

सलमान खान आज (27 दिसंबर) 57 साल के हो गए और उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत एक भव्य पार्टी के साथ की, जिसकी मेजबानी उनकी बहन अर्पिता खान और बहनोई आयुष शर्मा ने की। सितारों से सजी इस पार्टी में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। पार्टी में शामिल सितारों में, सलमान की पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी भी मौजूद थी। पार्टी में एक्स कपल को एक साथ कुछ खास पल साझा करते हुए देखा गया। 

अभिनेता सलमान खान, जिन्होंने अपना जन्मदिन अर्पिता खान के आवास पर सितारों की पार्टी के साथ मनाया, अपनी पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी को किस करते हुए और उन्हें गले भी लगाते हुए देखे गए। सलमान खान संगीका को माथे पर किस करते हुए देखे जा सकते है। संगीता कि इस तरह केयर करते सलमान खान को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों ती तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें उनके द्वारा साझा किए जाने वाले मधुर संबंधों और उनकी दीर्घकालिक मित्रता का प्रमाण हैं। यह जोड़ी 90 के दशक में शादी के लिए तैयार थी लेकिन कुछ ही समय बाद टूट गई। पूर्व युगल ने एक दशक से अधिक समय तक डेट किया।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: कड़ाके की ठंड के बावजूद भारी संख्या में गुलमर्ग पहुंच रहे सैलानी, उठाया रहे मौसम का लुत्फ

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में सेलेब्स

सलमान खान, जो मंगलवार को 57 वर्ष के हो गए, ने अपने जन्मदिन की शुरुआत मुंबई में अपनी बहन अर्पिता खान के आवास पर एक भव्य पार्टी के साथ की। इस बैश में जान्हवी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी सिन्हा, सुनील शेट्टी, रितेश देशमुख, जेनेलिया, सलमान की बहनें अर्पिता, अलवीरा और भाई सोहेल और अरबाज और इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा सहित सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर और पूर्व प्रेमिका संगीत बिजलानी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

वर्क फ्रंट पर सलमान

सलमान खान अगली बार किसी का भाई किसी की जान में पूजा हेगड़े और शहनाज गिल के साथ नजर आएंगे। उनके पास कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ टाइगर 3 भी है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

प्रमुख खबरें

Gaggal Airport जमीन सौदों में 9 बेनामी लेनदेन मिले, CM Sukhu ने विधानसभा में बताया

New Audi Q3 Luxury SUV भारत में पेश, 204 HP पावर और Quattro AWD के साथ मार्केट में मचाएगी तहलका

Jaipur के SMS Hospital में महिला पर गिरा पंखा, सिर में आए 15 टांके

Achanakmar Tiger Reserve में बाघिन के हमले से युवक की मौत, मुंगेली का मामला