Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद पहली बार बाहर दिखे Salman Khan, कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे भाईजान

By एकता | Oct 20, 2026

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। अब पहली बार सलमान खान इस घटना के बाद बाहर नजर आए। वह कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सलमान के कार से उतरने से पहले ही कई सुरक्षा गार्ड उनके आगे आकर खड़े हो गए। इसका मकसद यह था कि सलमान बिना किसी परेशानी के एयरपोर्ट के अंदर जा सकें। खबरों की मानें तो सलमान खान अपने किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुंबई से बाहर जा रहे हैं। इसका जिक्र उन्होंने बिग बॉस 20 में भी किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

इसे भी पढ़ें: Ranabaali Box Office Collection: रविवार के बाद सोमवार को धड़ाम हुई विजय-रश्मिका की फिल्म की कमाई, नहीं छू पाई 50 करोड़

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान को भी मिली धमकी

बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान को फिर से धमकियां मिली थीं। खबरों के मुताबिक, अनिल पंडित ने एक ऑडियो में कहा कि अगर सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई से माफी नहीं मांगी तो उनकी सुरक्षा और पुलिस भी उन्हें नहीं बचा पाएगी।

अनिल पंडित ने अपने ऑडियो में कहा था, "तुमने लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो हम तुम्हारे घर में किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ेंगे। हम तुम्हारे पूरे परिवार को तबाह कर देंगे। ऐसा मत सोचो कि तुम सिक्योरिटी में हो तो बच जाओगे।"

प्रमुख खबरें

KBC 18 में Amitabh Bachchan ने की Mika Singh की तारीफ, कहा- जया जी को पसंद है आपकी आवाज

क्या Kim Jong Un जिंदा हैं? मौत की खबरों के बीच सामने आईं नई तस्वीरें

Siddharth Khera भगोड़ा घोषित, 400 करोड़ के Maritime फ्रॉड में दिल्ली कोर्ट का बड़ा आदेश

क्या सपा संग गठबंधन पर फंसा पेंच? कांग्रेस ने यूपी के लिए 150 सीटों की योजना तैयार की, प्रियंका गांधी ने संभाली कमान