ना कोई बीवी, ना बच्चा तो आखिर कौन होगा सलमान खान की करोड़ों की संपत्ति का वारिस?

By प्रिया मिश्रा | Feb 23, 2022

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और एलिजिबल बैचलर सलमान खान की शादी का सबको इंतजार है। लेकिन सलमान हैं कि शादी करने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हालांकि, सलमान कई बार यह साफ तौर पर कह चुके हैं कि उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। तो ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी किसके नाम होगी? आपको बता दें कि सलमान ने खुद इस बात का जवाब दिया है कि उनकी संपत्ति पर किसका हक होगा।

सलमान की उम्र 55 साल हो गई है और ऐसे में अक्सर उनके फैंस का यह सवाल रहता है कि अगर वे शादी नहीं करेंगे तो उनकी करोड़ों की दौलत पर किसका हक होगा? आपको बता दें कि टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने खुद इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि चाहे वे शादी करें या ना करें उनके जाने के बाद उनकी आधी संपत्ति ट्रस्ट में दान की जाएगी। उन्होंने कहा था कि, "अगर मैं शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी संपत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी।"

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल सलमान खान के पास तीन नए प्रोजेक्ट्स हैं। सलमान फिल्म कभी ईद कभी दिवाली, टाइगर 3 और किक 2 में जल्द नजर आएंगे।

प्रमुख खबरें

Vande Mataram को कानूनी संरक्षण मिलने पर बंकिम चंद्र की वंशज सुमित्रा चटर्जी ने जताई खुशी

Calcutta High Court ने NEET पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 5 त्वरित अदालतें गठित कीं

IndiGo में बड़ा बदलाव लाने को पूरी तरह तैयार हैं Willie Walsh: राहुल भाटिया

AIADMK प्रमुख Palaniswami ने कावेरी जल विवाद पर सर्वदलीय बैठक की मांग की