3 राउंड फायरिंग, बालकनी के नेट को चीरते हुए घर के अंदर घुसी गोली, हमले के बाद बढ़ाई गयी Salman Khan की सिक्योरिटी

By एकता | Apr 14, 2024

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह दो लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। इस फुटेज में, दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की और फिर वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में मौजूद है और घटना की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Love Sex Aur Dhokha 2 की कास्टिंग के लिए Bigg Boss 16 में जाना एक PR स्टंट था, Dibakar Banerjee का खुलासा

जानकारी के लिए बता दें, सलमान खान अपने घर की जिस बालकनी पर आकर फैंस से रूबरू होते हैं, वहीं पर बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को अंदाज दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाशों द्वारा फायर की गयी दो-तीन गोलियां दीवार पर जाकर लगी। एक बालकनी के नेट को चीरते हुए अभिनेता के घर में जाकर घुस गयी।

इसे भी पढ़ें: Imtiaz Ali क्यों कहे जाते हैं बॉलीवुड के बेस्ट फिल्म डायरेक्टर? यह पांच फिल्में है इस बात का सबूत, अब अमर सिंह चमकीला भी शामिल

पिछले वर्ष मार्च में अभिनेता के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर खान को धमकी दी गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी समेत अन्य धाराओं में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी प्रशांत गुंजालकर द्वारा बांद्रा पुलिस को दी गई एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।

प्रमुख खबरें

Dharamshala Pitch Report: RCB vs GT में बरसेंगे रन, जानें कैसा खेलेगा मैदान?

15 Minute Meals Ideas: ऑफिस वालों के लिए बेस्ट है ये झटपट बनने वाला Spicy Paneer Sandwich

Quad Foreign Ministers Meet: मार्को रुबियो का बड़ा बयान, वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम है क्वाड

Karnataka में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, वीरप्पा मोइली बोले- Congress High Command लेगा अंतिम फैसला