सलमान खान ने शेयर किया अपने बेहद खास फैन का वीडियो, Video

By रेनू तिवारी | Jul 18, 2019

 बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अक्सर कुछ ऐसा कर देते है फैंस भाईजान के दीवाने हो जाते हैं। प्यार की बात करें तो सलमान खान और उनके फैंस में उनके प्रति दीवानगी कई बार देखी गई है। सलमान खान और उनके फैंस का रिश्ता अटूट है, इस प्यार भरे रिश्ते में जहां सलमान अपनी दरियादिली फैंस को दिखाते हैं तो फैंस भी सलमान को हेलमेट न पहनकर साइकिल चलाने पर डांटते है। ये सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा है। 

हाल ही में सलमान खान ने अपनी स्पेशल फैन से लोगों को मिलवाया, सलमान खान की ये फैन वाकई बेहद खास है। सलमान की इस दिव्यांग फैन ने सलमान खान का एक बहुत ही खूबसूरत स्केच अपने पैरों से बनाया है। सलमान खान अपनी इस फैन से काफी इम्प्रेस हो गये और अपने इंस्टा पर अपनी फैन और उसकी पेंटिंग का पूरा वीडियो शेयर किया।

यहां देखें वीडियो-

सलमान खान ने उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "गॉड ब्लेस...इस प्यार का बदला नहीं दे सकता, लेकिन तुम्हारे लिए दुआ करता हूं और ढेर सारा प्यार भेज रहा हूं।" सलमान को अक्सर देखा गया है कि वह बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। वह कई बार दिव्यांग और अनाथ बच्चों की मदद भी करते हैं। सलमान खान की इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा हैं।

प्रमुख खबरें

Health Tips: वेट लॉस में ब्राउन राइस का कितना रोल? जानें White Rice और इसमें छिपा Nutrition गैप

Raj Thackeray का सीधा अल्टीमेटम: Mumbai में Student Protest के खिलाफ आए तो...

CJP की जिद से अटकी बातचीत, NEET पेपर लीक आंदोलन पर राजनीति गरमाई

NEET विवाद पर Salman Khan का बड़ा बयान: पेपर लीक गंभीर मुद्दा, आंदोलन को न दिया जाए राजनीतिक रंग