शरद पवार के इस्तीफे पर बोले सलमान खुर्शीद, पार्टी के अपने-अपने तरीके होते हैं

By अभिनय आकाश | May 02, 2023

शरद पवार द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पद से हटने की घोषणा ने सियासत में एक नया तूफान खड़ा कर दिया। राजनीतिक दलों की तरफ से इसको लेकर प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इस पर कहा है कि हमारी पार्टी में हमारी अध्यक्षा ने न चाहने के बावजूद भी अपना त्यागपत्र दिया और अब वो हमारी पार्टी की अध्यक्ष नहीं हैं। वे अब अध्यक्ष नहीं हैं लेकिन उनका महत्व कम नहीं हो गया है, वैसे पार्टी के अपने-अपने तरीके होते हैं। कहां क्या क़दम उठाना है पार्टी उस पर सूझबूझ के साथ क़दम उठाती है। वैसे ही शरद पवार जी की पार्टी ने भी यह किया होगा।

इसे भी पढ़ें: News Raftaar: PM Modi से लेकर Sharad Pawar तक, पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें

अनुभवी राजनीतिज्ञ शरद पवार ने मंगलवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, जिस राजनीतिक संगठन को उन्होंने दो दशक से अधिक समय पहले बनाया था। पवार ने अपनी आत्मकथा लोक भूलभुलैया संगति के दूसरे संस्करण के लॉन्च के मौके पर कहा कि मैंने एनसीपी के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया है। महाराष्ट्र की राजनीति के एक दिग्गज, 82 वर्षीय पवार ने कहा कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि दशकों के लंबे करियर के बाद, किसी को कहीं रुकने के बारे में सोचना चाहिए।  

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित