अगले साल ईद पर सलमान की ‘किक 2’ नहीं होगी रिलीज, जानिए वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2019

मुम्बई। अफवाहों पर विराम लगाते हुए फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला ने स्पष्ट किया है कि सलमान खान की 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म किक का बहुप्रतीक्षित सीक्वेल ‘‘किक 2’’ अगले साल ईद पर रिलीज नहीं होगा। दरअसल सलमान के एक ट्वीट, जो उनकी इस फिल्म के प्रसिद्ध डॉयलोगों में एक है, ‘‘इतना मत सोचना मेरे बारे में, दिल में आता हूं..और ईद पर भी’’ से अटकलें लगने लगी थी कि ‘किक 2’ अगले साल ईद के दौरान सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

जब ‘किक 2’ के बारे में पूछा गया तो नाडियाडवाला ने कहा, ‘‘हम इसे लिख रहे हैं। यह ईद पर नहीं आ रही है। (ईद पर सीक्वेल के रिलीज होने की) खबर इसलिए आयी क्योंकि मैं उनके घर पर गया था, उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कितना तैयार हूं। मैंने उनसे कहा कि मैंने एक खाका तैयार कर लिया है और मुझे इसे फिर से लिखने, ड्राफ्ट और संवाद लिखने में चार से छह महीने लगेंगे। मैं ईद तक पटकथा के साथ तैयार हो जाऊंगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: ऐसी फिल्मों में काम करते समय सोनम कपूर को आता हैं मजा!

इससे पहले, सलमान की एक अन्य फिल्म ‘इंशा अल्लाह’ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन यह फिल्म ठंडे बस्ते में डाल दी गयी है। फिल्मकार संजय लीला भंसाली यह फिल्म बनाने वाले थे। सलमान की अगली फिल्म ‘दबंग 3’ है, जो 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!