T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले Sam Curran का बड़बोलापन, कहा- वानखेड़े स्टेडियम को खामोश...

By Kusum | Mar 03, 2026

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड के सैम करन ने कहा कि दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ इतना खेल चुकी हैं कि कुछ छिपाने के लिए नहीं है लेकिन उन्हें अपनी टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। 

वहीं अंग्रेज ऑलराउंडर करन ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के अभ्यास सत्र से पहले कहा कि, इस मैदान पर हम काफी खेल चुके हैं लिहाजा कुछ छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि, हमारे पास अभ्यास के लिए दो दिन का समय है जिससे हालात के अनुकूल ढलने में मदद मिलेगी। इन स्टेडियमों में इतना खेल चुके हैं कि अलग-अलग हालात की आदत हो गई है। हम भारतीय खिलाड़ियों के साथ बहुत खेलते हैं तो कुछ भी छिपा नहीं है। इंग्लैंड का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा हा है जिसने नेपाल को बामुश्किल चार रन से हराया। सुपर आठ में पाकिस्तान को दो विकेट से हराया। 

करन ने कहा कि, पिछला प्रदर्शन अब मायने नहीं रखता। ये वर्ल्ड कप सेमीफाइनल है और हम इसमें अपना परफेक्ट खेल दिखाएंगे। वानखेड़े स्टेडियम पर भारत के समर्थकों का शोर रहेगा लेकिन करन को पता है कि उन्हें खामोश कैसे करना है। उन्होंने कहा कि, ये शानदार स्टेडियम है। मुझे यकीन है कि गुरुवार की रात ये स्टेडियम खामोश रहेगा। भारतीय टीम बेहतरीन है लेकिन हमारे अधिकांश खिलाड़ियों ने उसके खिलाफ और आईपीएल में खेला है। हम किसी चीज से भयभीत नहीं है और दोनों टीमें सेमीफाइनल की चुनौती को लेकर रोमांचित होंगी। 

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll: कांग्रेस प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal