PM मोदी के नारे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- UP के लिए योगी उपयोगी नहीं, अनुपयोगी हैं

By अनुराग गुु्प्ता | Dec 18, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर शनिवार को हमला बोलते हुए उन्हें अनुपयोगी करार दिया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की और फिर एक नया नारा दिया 'यूपी प्लस योगी, बहुत है उपयोगी।' जिस पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी नहीं अनुपयोगी हैं। 

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में लिखा कि हाथरस की बेटी, लखीमपुर का किसान, गोरखपुर का व्यापारी, असुरक्षित महिला, बेरोज़गार युवा, पीड़ित दलित-पिछड़े सब कह रहे हैं… यूपी के लिए वर्तमान सरकार उपयोगी नहीं, अनुपयोगी है। यूपीवाले कह रहे हैं अगर कोई 'उप-योगी' है; तो 'मुख्य-योगी' कौन है। यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।

वहीं अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार की यूपी में अनुपयोगी होने की क्रॉनॉलॉजी: यूपी हुआ नम्बर वन जैसा: किसानों की आत्महत्या और हत्या में, खाद की बोरी की चोरी में, चंदा चोरी में, पेपर लीक कराके बेरोज़गारी बढ़ाने में, कस्टोडियल डेथ में, माफ़िया संरक्षण में, समाज को बाँटने में...

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने अमेठी में कहा- देश में महंगाई, दर्द, उदासी के लिए जिम्मेदार 'हिंदुत्ववादी' 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 594 किमी लंबी गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी और फिर एक रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी जी के नेतृत्व में यहां सरकार बनने से पहले पश्चिम उप्र में कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी इससे सब भलिभांति परिचित हैं।

प्रमुख खबरें

Iran ने नहीं की क्षतिग्रस्त परमाणु केंद्रों की मरम्मत, IAEA प्रमुख Rafael Grossi का दावा

Israel Exit Poll Results | इजरायल के एग्जिट पोल में त्रिशंकु जनादेश! बेंजामिन नेतन्याहू का भविष्य अधर में अटका, विपक्ष ने पकड़ी रफ्तार

Bhadohi में दलित अधिवक्ता को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

UAE ने Flydubai के भारतीय पायलट Captain Smit Machchhar को किया सम्मानित, कॉकपिट हमले के दौरान दिखाई थी अद्भुत बहादुरी