अटकलों पर लगा विराम, बांदा से सपा उम्मीदवार बने श्यामा चरण गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2019

लखनऊ। सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को एक और प्रत्याशी का नाम घोषित किया। सपा की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बांदा लोकसभा सीट से श्यामा चरण गुप्ता सपा प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने कल यानी शुक्रवार को ही पांच प्रत्याशी के नाम घोषित किये थे। इनमें कैराना से वर्तमान सांसद तबस्सुम हसन और गाजियाबाद से सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं।

सपा अब तक 17 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है। बसपा के साथ उसके समझौते के तहत सपा को 37 सीटें मिली हैं जबकि बसपा 38 सीटों पर चुनाव लडे़गी। तीन सीटें रालोद को दी गयी हैं जबकि गठबंधन ने सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता