By-elections UP Assembly: अयोध्या से समाजवादी पार्टी अवधेश प्रसाद के बेटे को दे सकती है टिकट

By अजय कुमार | Jun 28, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित विधानसभा सीटों में से अयोध्या जिले की मिल्कीपुर और अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी में नाम का मंथन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि संसद का मौजूदा सत्र खत्म होने के बाद दिल्ली से लौटते ही अखिलेश इस पर फाइनल मुहर लगा देंगे।

इसे भी पढ़ें: मंडल स्तर पर शाखा का विस्तार नहीं होने से नाराज संघ ने बदले वरिष्ठ प्रचारको के कार्य क्षेत्र

मिल्कीपुर और कटेहरी के अलावा यूपी की जिन सीटों पर उपचुनाव होना है उसमें फूलपुर, मझवा, मीरापुर, करहल, कुंदरकी, गाजियाबाद और खैर विधानसभा, रायबरेली की ऊंचाहार सीट भी शामिल हैं।

यूपी की इन 10 सीटों के उपचुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर जहां सपा को उम्मीद है कि उसके लिए लोकसभा चुनाव सरीखा परिणाम होगा वहीं बीजेपी अपनी सीटें दोबारा हासिल करने के साथ ही विधानसभा में अपनी संख्या बढ़ाने पर जोर देगी। दोनों ही खेमों में तैयारियां जारी हैं। अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है।

प्रमुख खबरें

दो अक्टूबर का इतिहास: Mahatma Gandhi और Lal Bahadur Shastri की जयंती समेत कई अहम घटनाएं

Vishwakhabram: Sergio Gor की बढ़ती सक्रियता पर उठे गंभीर सवाल, Singhvi की Viceroy वाली टिप्पणी से बहस गर्माई

गांधी जी का रामराज्य और भारत

Gandhi Jayanti: Rajghat पहुंचकर Mallikarjun Kharge और राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि