By अंकित सिंह | Aug 23, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में 'रोजगार मेले' का उद्घाटन किया और युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि भी दी। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 2017 से पहले राज्य में अराजकता का बोलबाला था, लेकिन अब बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। सीएम योगी ने यह भी कहा कि मुजफ्फरनगर में कभी दंगे हुए थे, लेकिन अब इसे नई पहचान मिली है।
सीएम योगी ने कहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का मॉडल वही है जो कन्नौज में देखने को मिला है, 'नवाब ब्रांड'...जब कार्रवाई होती है, तो समाजवादी पार्टी के मुखिया बेशर्मी से उन बलात्कारियों के साथ खड़े दिखाई देते हैं। इससे पहले 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा था कि राज्य को देश का सबसे अच्छा मुख्यमंत्री मिला है। रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि राज्य में "डबल इंजन" सरकार देश में सबसे अच्छा काम कर रही है।