By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2023
बुलंदशहर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को उम्मीद जताई कि जिस तरह से भाजपा ने किसानों और व्यापारियों को निराश किया है, जनता उन्हें सत्ता से बाहर करेगी और कुछ दल इस दिशा में एक मोर्चा बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यहां एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की सरकार उद्योगपति अडाणी को लाभ पहुंचाने के लिए सहयोग कर रही है और जब उद्योगपतियों के साथ सरकार मिल जाए तो जनता का नुकसान ही होता है।