समाजवादी पार्टी ने शिवपाल और राजभर से कहा- जहां आपको सम्मान मिले, वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं

By अंकित सिंह | Jul 23, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से समाजवादी पार्टी और उसके कुछ सहयोगी दलों के बीच लगातार खटपट चल रही थी। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव लगातार समाजवादी पार्टी पर हमलावर थे। यह दोनों अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साध रहे थे। माना जा रहा था कि दोनों अखिलेश यादव से काफी नाराज हैं। इन सबके बीच आज समाजवादी पार्टी की ओर से दोनों नेताओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। शिवपाल के नाम एक पत्र जारी करते हुए समाजवादी पार्टी की ओर से लिखा गया है कि माननीय शिवपाल यादव जी- अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के साथ ओपी राजभर की बढ़ रही नज़दीकियां, ब्रजेश पाठक के साथ विक्ट्री साइन दिखाते हुए कही यह बात

आपको बता दे कि ओमप्रकाश राजभर भी लगातार अखिलेश यादव पर निशाना साधते रहे हैं। अखिलेश यादव को ओमप्रकाश राजभर ने बाहर निकलने और जनता से मिलने की नसीहत दी थी। जिसके बाद से अखिलेश यादव की ओर से पलटवार करते हुए कहा गया था कि उन्हें किसी के सुझाव की जरूरत नहीं है। ओमप्रकाश राजभर ने तो यह भी कह दिया था कि वह अखिलेश यादव की ओर से तलाक का इंतजार कर रहे हैं, खुद गठबंधन से अलग नहीं होंगे। एक-दो दिन पहले ही राजभर नहीं यह भी कह दिया था कि भाजपा के नाम पर समाजवादी पार्टी मुसलमानों को डराकर वोट लेती है, लेकिन उनका हक नहीं देती है। अब उत्तर प्रदेश की राजनीति इस पर गर्म हो गई है। भाजपा इस तमाम गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka Test: Prasidh Krishna और Manav Suthar की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, जीत के करीब Team India

Mahtari Vandan Yojana: CM विष्णु देव साय ने 67 लाख महिलाओं को भेजे 631 करोड़

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की