PDA रणनीति पर काम कर रही समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव बोले- देखने को मिलेगा बड़ा बदलाव

By अंकित सिंह | Sep 28, 2023

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी भी अब सक्रिय हो गई है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव खजुराहो पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के साथ काम किया और हमारी रणनीति पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्याक) है, उससे मुझे उम्मीदें हैं, अगर हम पीडीए को लेकर एमपी में काम करेंगे तो मेरा मानना ​​है कि हम राज्य में एक बड़ा बदलाव देख सकते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा ने यहां वर्षों तक शासन किया है लेकिन क्या मध्य प्रदेश ने प्रगति की? उत्तर प्रदेश से सटे जिलों में समाजवादी पार्टी का प्रभाव देखने को मिलता है। 

इसे भी पढ़ें: 2023 के विधानसभा चुनावों में सामूहिक नेतृत्व और मोदी फैक्टर पर जोर दे रही भाजपा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अगर 20 प्रतिशत महिलाएं लड़ानी पड़ी तो लड़ाएंगे। सपा की मांग है और घोषणा पत्र में शामिल करेंगे कि यहां कि गरीब माताओं बहनों को 6000 रुपए मिले। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कह रहे हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा सोलर प्लांट है, अगर सबसे बड़ा प्लांट है तो बिजली क्यूं नहीं मिल रही गरीबों को? किसान की आय दोगुनी की बात की। मैं जानता हूं उत्तर प्रदेश में ये किसानों को कीमत नहीं दे पाए और यहां भी आय दोगुनी नहीं दे पाए। बीजेपी ने बड़े उद्योपतियों को लाइसेंस देकर गेहूं खरीदवा दिया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर