Koffee With Karan में नजर आईं Samantha Ruth Prabhu, एक्स हसबैंड Naga Chaitanya को तलाक देने के पीछे बताई ये बड़ी वजह

By एकता | Jul 22, 2022

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर के रियलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 7' (Koffee With Karan 7) का लेटेस्ट एपिसोड रिलीज़ हो चुका है। शो के तीसरे एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और साउथ की सुपरस्टार हसीना सामंथा रूथ प्रभु ने बटोर गेस्ट शिरकत की। एपिसोड काफी धमाकेदार रहा और इस दौरान, सामंथा ने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के साथ अपने तलाक को लेकर बात की, इसके साथ ही उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई राज भी खोलें।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 7: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ फिर से सोना चाहेंगी? इस सवाल पर Sara और Janhvi ने दिया हैरान करने वाला जवाब

करण जौहर ने अभिनेत्री से सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बारे में पूछा जिसका सामना उन्हें अपने एक्स हसबैंड से अलग होने के बाद झेलनी पड़ी थीं। इसका जवाब देते हुए सामंथा ने कहा कि मैं वास्तव में इसके बारे में शिकायत नहीं कर सकती क्योंकि मैंने वह रास्ता चुना था, मैंने मेरे जीवन का बहुत सा हिस्सा लोगों के सामने  दिखाना चुना था। जब तलाक हुआ तो तो मैं इसके बारे में बहुत परेशान नहीं हो सकती थी। उन्होंने (फैंस) ने मेरे जीवन में निवेश किया था और यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं उन्हें उस समय जवाब दूँ। यह पूछे जाने पर कि तलाक के बाद अब लाइफ कैसी चल रही है, इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "यह काफी मुश्किल था, पर अब सब अच्छा है। सब ठीक है। मैं पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर