वेडिंग सीजन में खुद को स्टाइल करने के लिए समांथा रूथ प्रभु के इन लुक्स से लें आइडियाज

By मिताली जैन | Nov 07, 2021

अपने निजी जीवन में बहुत उथल-पुथल के बाद समांथा एक बार फिर से अपनी लाइफ को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही हैं। नागा चैतन्य से अलगाव के कारण वह पिछले कुछ समय में काफी चर्चा में रहीं। उनके बारे में बहुत कहा सुना और लिखा गया, लेकिन इस मुश्किल दौर में वह एक मजबूत महिला के रूप में उभरीं। अब एक बार फिर से समांथा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिवेट हो गई हैं और हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश लुक्स फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ बेहतरीन तस्वीरें पोस्ट कीं। उनके इन लुक्स से आईडियाज लेकर आप अपने स्टाइल को भी अपडेट कर सकती हैं। तो चलिए देखते हैं उनके कुछ बेहतरीन लुक्स-


सिल्वर सूट लुक

 

 

समांथा का यह लुक यकीनन बेहद इंस्पायरिंग है। इस लुक में समांथा ने सिल्वर कलर की कुर्ती को स्टाइल किया है, उन्होंने इसके साथ मैचिंग पैंट को पहना है। उनका यह मोनोक्रोम लुक यकीनन बेहद खास लग रहा है। इसके साथ समांथा ने मैचिंग कोट को स्टाइल किया है। जो उनके लुक में एक्स फैक्टर एड कर रहा है। वहीं, एक्सेसरीज में समांथा ने स्मॉल साइज इयररिंग्स और नेकपीस को स्टाइल किया है। सटल मेकअप और नीट लो बन उनके लुक को और भी ज्यादा एलीगेंट व ग्रेसफुल बना रहा है।


रेड इंडो-वेस्टर्न लुक

 

 

वेडिंग फंक्शन में नाइट डीजे पार्टी के लिए समांथा का यह लुक एकदम परफेक्ट है। इस लुक में समांथा ने रेड कलर को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया है। उन्होंने स्लीवलेस क्रॉप टॉप कैरी किया है, जिस पर मल्टीकलर थ्रेड से खूबसूरत एंब्रायडरी की गई हैं। वहीं इसके साथ उन्होंने मैचिंग कलर का प्लेन प्लाजो और केप को स्टाइल किया है। वहीं आउटफिट के साथ-साथ उनकी एक्सेसरीज भी बेहद खास है। उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ ब्रेसलेट्स को बहुत ही खूबसूरती के साथ स्टाइल किया। मेकअप में उन्होंने रेड लिप्स लुक रखा और हेयर्स को मिडिल पार्टिंग ओपन वेव्स लुक दिया।


फ्लोरल सूट लुक

 

 

आप समांथा की तरह वेडिंग फंक्शन में फ्लोरल सूट पहनकर अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट कर सकती हैं। यह एक बेहद ही एलीगेंट व ग्रेसफुल लुक है। इस लुक में समांथा ने मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंटेड सूट को पहना है, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़ीदार बॉटम और हील्स कैरी किए है। सूट के नेकलाइन को भी थोड़ा हैवी लुक दिया गया है। वहीं, एक्सेसरीज में चोकर उनके इस सूट के साथ काफी अच्छा लग रहा है। लाइट मेकअप और वेव्स लुक उन्हें बेहद एलीगेंट दिखा रहे हैं।


मिताली जैन

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Mumbai कोर्ट का बड़ा फैसला, MSC Bank Scam में डिप्टी सीएम दिवंगत Ajit Pawar और पत्नी को मिली Clean Chit

Odisha में BJD का सियासी दांव, Naveen Patnaik बोले - Rajya Sabha में दोनों उम्मीदवार जीतेंगे

गैर-ज़रूरी यात्रा से बचें...भारत ने UAE में अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की, ईरानी हमलों में अबू धाबी में एक की मौत

West Bengal में BJP का मेगा प्लान, Amit Shah-Nadda की अगुवाई में 5000 KM की परिवर्तन यात्रा