केरल में झरनों के बीच सुकून के पल बिताती दिखीं सामंथा रुथ प्रभु, देखें दिलकश तस्वीरें

By एकता | Feb 21, 2022

साउथ की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों खुद के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने में लगी हुई हैं। अभिनेत्री अलग-अलग जगह घूम रही हैं और इन सबकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। बीते दिन उन्होंने वॉटरफॉल का लूफ उठाते हुए अपनी कुछ तस्वीरें सोशल पर पोस्ट की। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी हैं और फैंस को अभिनेत्री का यह लुक काफी पसंद आ रहा है।

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने अपने केरल वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की। इन्हें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "जीवन ... आप इसका आनंद लेते हैं या इसे सहते हैं जैसे यह आता है और जाता है, जैसे यह घटता और बहता है।" तस्वीरों में अभिनेत्री अथिराप्पिल्ली वॉटर फॉल्स का लुफ्त उठती नजर आ रही हैं और बड़े ही दिलकश पोज देती हुई अपने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। सामंथा की ख़ुशी का अंदाजा आप उनकी तस्वीरें देखकर लगा सकते हैं। फैंस भी अभिनेत्री के कूल और सेक्सी लुक के दीवाने हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: जैकेट और पैंट उतारते हुए अलाया एफ ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, हॉटनेस देखकर फट गई फैंस की आँखे


इसके बाद सामंथा ने केरल से अपने हॉलिडे से कुछ और तस्वीरें भी शेयर की। इन तस्वीरों में अभिनेत्री अपनी दोस्त के साथ मरारीकुलम बीच पर सूर्यअस्त का मजा ले रही हैं। फैंस को अभिनेत्री का यह लुक भी काफी पसंद आ रहा है। काम की बात करें तो सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही फिल्म शकुंतलम में नजर आएंगी। आज उन्होंने फिल्म से पहला लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर साँझा किया है।

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई