तलाक के बाद सामंथा ने दिखाया बोल्ड अवतार, सेक्सी मूव्स से कर रहीं फैंस को घायल

By एकता | Dec 22, 2021

पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म पुष्पा ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है, फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म के मुख्य किरदार और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जहाँ एक तरफ अपनी दमदार एक्टिंग और स्टाइलिश अवतार की वजह से सुर्खियां बटोर रहे वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री सामंथा अपने आइटम सॉन्ग की वजह से चर्चा में हैं। अभिनेत्री सामंथा 'पुष्पा' फिल्म के आइटम सॉन्ग 'ओ अंतावा ओ ओ अंतावा' में अपने बोल्ड अवतार को लेकर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। इस गाने में वह बेहद ही बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं और उनकी कातिलाना अदाओं ने लोगों का ध्यान एक बार फिर से अपनी ओर खींच लिया है।

इसे भी पढ़ें: 41 साल की उम्र में श्वेता तिवारी ने साड़ी के साथ इतना सेक्सी ब्लाउज पहनकर करवाया फोटोशूट, फैंस बोले- सेक्सी बॉम्ब

सामंथा साउथ इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हैं। इससे पहले उन्होंने 'फैमिली मैन 2' में दमदार अभिनय करके लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। एक बार फिर से अभिनेत्री लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहीं।  इस साल अक्टूबर में अभिनेत्री सामंथा और अभिनेता नागा चैतन्य ने एक संयुक्त बयान जारी करके एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की थी। दोनों के तलाक की खबर से उनके फैंस को काफी बड़ा झटका लगा था।

प्रमुख खबरें

Jamui Case: छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं, Bihar Minister Shravan Kumar के बयान पर बवाल

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान

Best Kajal Brands: 150 रुपये से कम में मिलेंगे ये बेस्ट Smudge Proof Kajal, Maybelline और Nykaa भी लिस्ट में

Donald Trump ने रद्द किए पत्रकारों के प्रेस क्रेडेंशियल, CNN और Politico पहुंचे कोर्ट