Samastipur में Swatantrata Senani Express के AC कोच से 75 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 07, 2026

समस्तीपुर, सात सितंबर बिहार में शराबबंदी के बावजूद समस्तीपुर जिले में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच से एक युवती और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 75 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी। शराब को सामान में छिपाकर रखा गया था। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस टीम जब एसी प्रथम श्रेणी के कूपे में पहुंची तो आरोपियों ने अंदर से दरवाजा बंद कर पुलिस को प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया।’’ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से जब बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध होने की बात कही गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद करीब 75 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया है और स्थानीय पुलिस की मदद से मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें नेहा झा रेलवे प्लेटफॉर्म पर पुलिसकर्मियों से धाराप्रवाह अंग्रेजी में बात करते हुए दिखाई दे रही है। समस्तीपुर पुलिस के सूत्रों का कहना है कि नेहा झा का परिवार कथित रूप से पहले भी अवैध शराब कारोबार से जुड़ा रहा है और उसके पिता भी इसी मामले में जेल जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।

पुलिस को आशंका है कि कथित ग्राहकों में उत्तर बिहार के प्रमुख शहर दरभंगा के कुछ व्यवसायी और चिकित्सक भी शामिल हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Arambai Tenggol प्रतिबंधित संगठन नहीं, Manipur विधानसभा में बोले CM वाई. खेमचंद सिंह

Bihar Flood: Ganga का जलस्तर घटने से राहत, स्थिति जल्द सामान्य होने की उम्मीद

Tripura Joint Operation: बिहार के 2 युवक गिरफ्तार, भारी मात्रा में Factory-made Pistols और Ammunition बरामद

Bihar में Ganga का रिकॉर्ड जलस्तर, फिर भी बाढ़ नियंत्रण में: Vijay Kumar Chaudhary