Sambhal से आई बड़ी खबर, जमीन के नीचे मिली ऐतिहासिक विरासत रानी की बावड़ी, मिट्टी में थी दफन

By रितिका कमठान | Dec 22, 2024

उत्तर प्रदेश के संभल से एक और नई खबर सामने आ रही है। संभल के पास चंदौसी में राजस्व विभाग ने जमीन के नीचे खुदाई की है। इस खुदाई में जो सामने आया वो हैरान करने वाला है। इस खुदाई के बाद पुरे संभल में हड़कंप मच गया है क्योंकि यहां रानी की एक बावड़ी की खोज हुई है।

पत्र मिलने के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए। इसी जांच के तहत शनिवार 21 दिसंबर को राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार धीरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे थे। उनके पास एक नक्शा भी था, जिसके आधार पर खुदाई शुरु की गई। खुदाई में जमीन के नीचे एक प्राचीन इमारत निकली है। इस खुदाई में मिली इमारत को लेकर तहसीलदार ने आजतक को बताया कि खुदाई में जो इमारत मिली है वो दो मंजिला लग रही है। मौजूदा अभिलेखों के मुताबिक यहां बावड़ी, तालाब की जानकारी भी दी गई है। संभावना है कि यहां एक सुरंग भी हो। अभी बावड़ी की पूरी खुदाई की जाएगी, जिसमें संभावना है कि ये बड़ी हो सकती है। नक्शे को आधार बनाकर आगे भी कार्रवाई होगी।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi