संबित पात्रा का दावा, कांग्रेस के नेता पीएम को गाली देने का कर रहे काम, केजरीवाल पर भी साधा निशाना

By अंकित सिंह | Dec 03, 2022

भाजपा लगातार कांग्रेस नेताओं पर हमलावर है। एक बार फिर से भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार गाली दे रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस के उग्रअप्पा ने प्रधानमंत्री को भस्मासुर कहा है। इससे पहले कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री को रावण कहा था। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री को यमराज, रावण, चोर तक कहा गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शिशुपाल की भूमिका में काम कर रही है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा कि पार्टी के नेताओं की भाषा से उनकी सोच का पता चलता है। 

इसे भी पढ़ें: नीतीश की सभा में बवाल पर भाजपा का तंज, संजय जायसवाल ने पूछा- रोजगार के नाम पर इंतजार का मजा कब तक लेगा युवा?

संबीत पात्रा ने कहा कि ऐसे में गुजरात और देश की जनता से हम आह्वान करते हैं कि वह लोकतंत्र रूपी चक्र धारण करके ऐसी कांग्रेस पार्टी का लोकतांत्रिक रूप से समापन करे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि गाली देने वाला कभी बड़ा नहीं हो सकता कोविड-19 वैक्सीन देने वाला बड़ा होगा। इसके बाद संबित पात्रा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरीके से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं और झूठ को सच बनाने की कोशिश करते हैं, यह हम सबको पता है। केजरीवाल के मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट देने वाले बयान पर संबित पात्रा ने 32 पेज का रिमांड नोट दिखाते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ जो जांच चल रहा है। उन पर जो आरोप है वे संगीन हैं और बहुत सारे तारा मनीष सिसोदिया के साथ जुड़ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर