दिल्ली के स्कूलों को लेकर केजरीवाल सरकार पर बरसे संबित पात्रा, जानें क्या कहा

By अंकित सिंह | Aug 04, 2022

एक ओर जहां आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात मॉडल पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं भाजपा भी उन पर जबरदस्त तरीके से प्रहार कर रही है। हाल के दिनों में गुजरात के सरकारी स्कूलों को लेकर केजरीवाल और उनके नेताओं की ओर से कई दावे किए गए हैं। तो वहीं अब भाजपा की ओर से भी दिल्ली के स्कूलों की खामियों को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। आज भाजपा नेता संबित पात्रा ने दावा किया है कि दिल्ली के लगभग 15 स्कूलों के स्थिति ऐसी है जहां कभी भी स्कूल की इमारत गिर सकती है। अपने बयान में संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन लगातार यह दावा करते हैं कि उन्होंने दिल्ली की स्कूली शिक्षा प्रणाली और शिक्षा में क्रांति ला दी है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात चुनावों के लिए AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन 10 लोगों को मिला मौका

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेता उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठ गए थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने सिसोदिया और जैन को कैबिनेट से हटाने की मांग को लेकर केजरीवाल से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें पार्टी नेता और विधायक शामिल थे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि आबकारी नीति 2021-2022 में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है और वे आबकारी विभाग का ज़िम्मा संभालने वाले सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ