भाजपा ने जारी किया स्टिंग ऑपरेशन, संबित पात्रा बोले- शराब नीति से केजरीवाल-सिसोदिया के मित्रों को हुआ फायदा

By अंकित सिंह | Sep 05, 2022

दिल्ली में शराब नीति को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जबरदस्त तरीके से वार पलटवार का दौर जारी है। इन सबके बीच भाजपा ने एक स्टिंग ऑपरेशन जारी किया है। इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद भाजपा की ओर से केजरीवाल सरकार पर जमकर आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि आम आदमी पार्टी का कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी है। इसके साथ ही भाजपा ने यह भी कहा कि शराब नीति से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के दोस्तों को फायदा हुआ है। नई शराब नीति से मनीष सिसोदिया ने मोटा माल कमाया है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल को भी फायदा हुआ है। भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि स्टिंग मास्टर का स्टिंग हो गया है। भाजपा का आरोप है कि लोग मोटी दलाली देने के लिए केजरीवाल के पास जाते थे।

इसे भी पढ़ें: रैली और कुछ नहीं, राहुल गांधी का रीलॉन्च है, कोई भी कांग्रेस का नेतृत्व नहीं करना चाहता: भाजपा

भाजपा नेता ने कहा कि ज इस प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से जो हम दिखाने वाले हैं, उसमें स्टिंग मास्टर का स्टिंग हो गया है। अरविंद केजरीवाल जी जब मुख्यमंत्री बने थें तब उन्होंने कहा था कि देखो जी अगर कोई भ्रष्टाचार करे तो आप उसका स्टिंग कर लेना, उसकी रिकॉडिंग कर लेना और हमें भेज देना, हम सच दिखा देंगे। पात्रा ने कहा कि यह आरोपी नंबर 13 सनी मारवाह के पिता का स्टिंग ऑपरेशन है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के तौर-तरीकों का खुलासा किया। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि बेवड़ी सरकार, कट्टर भ्रष्टाचार। यही अरविंद केजरीवाल की पहचान है। 15 दिनों से शराब घोटाले पर AAP की चुप्पी बहुत कुछ कहती है। शराब घोटाले में केजरीवाल- सिसोदिया का हाथ माफिया के साथ।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें