समोसे बेचने का नायाब तरीका, गर्म स्टोव और कढ़ाई हाथ में लेकर घूमते इस शख्स की वीडियो देख आप भी होंगे हैरान

By निधि अविनाश | Feb 04, 2022

हर दिन सोशल मीडिया में कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। गाने से लेकर डांस तक का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होते है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक समोसे बेचने वाले का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिल भर जाएगा। छोटे से बड़े तक इस वीडियो को देख एक बड़ी सीख ले सकते है। इस वीडियो में एक शख्स हाथ में तपती कढ़ाई और जलता स्टॉव लेकर समोसा बेच रहा है। यह शख्स अपने परिवार का पेट पालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। कई लोगों के आखें भर गई है और लोगों को भरोसा नहीं हो रहा है कि, शख्स कितनी कड़ी मेहनत और जज्बे के साथ काम कर रहा है।

वीडियो में आप देख सकते है कि, यह शख्स अपने परिवार का पेट पालने के लिए समोसे की चलती फिरती दुकान को इधर से उधर लेकर घूम रहा है। लोग इस शख्स की वीडियो देखकर काफी तारीफ कर रहे है। इस वीडियो को एक फूड ब्लॉगर @youtubeswadofficial ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है। वीडियो में समोसा बेच रहा शख्स अपने हाथ में एक कंटेनर लेकर घूमता है और एक अस्थायी स्टोव को भी दूसरे हाथ में रखता है। शख्स ने स्थायी कंटेनर और गर्म स्टोव को उस तरीके से बनाया है कि वह उसकर उठाकर कहीं भी ले जा सकता है। शख्स के पास एक बाल्टी और समोसे से भरी एक टोकरी है। एक जगह सब चीजों को लेकर बैठने के बाद शख्स गर्म तेल में समोसा तलता है। शख्स 4 समोसे 10 रुपये में बेचता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इब तक इस 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी कर दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Gaurav Wasan (@youtubeswadofficial)

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग