महाराष्ट्र में जोर-शोर से नमूनों की हो रही जांच, उद्धव ठाकरे ने कहा- स्वास्थ्य ढांचे को बेहतर बनाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में बताया कि राज्य सरकार एक नए अभियान के तहत जोर शोर से नमूनों की जांच कर रही है और नए मामलों का पता लगा रही है। इसके साथ ही स्वास्थ्य ढांचे को भी बेहतर बनाया गया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में ठाकरे के हवाले से बताया गया कि इस नयी रणनीति के तहत मुंबई में काफी घनी आबादी वाले धारावी में संक्रमण के प्रसार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में कोविड-19 के 1,13,445 मामले आए हैं और 5,537 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमण से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में ही हुई है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण की वजह से महाराष्ट्र पुलिस के अब तक 42 कर्मियों की मौत: अनिल देशमुख 

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी 36 जिलो में अब 2349 कोविड स्वास्थ्य केंद्र हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए पिछले दिनों निवेशकों के साथ 16,000 करोड़ रुपये के एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर हुए। इससे 14000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ठाकरे ने मांग की कि राष्ट्रीयकृत बैंक तुरंत किसानों को कर्ज प्रदान करें। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि देश में परीक्षा के कार्यक्रम एक समान होने चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर