सम्राट चौधरी का आरोप, नेहरू से राजीव गांधी तक कांग्रेस रही आरक्षण विरोधी, संविधान का गला घोंटा

By अंकित सिंह | Jan 25, 2025

पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू से राजीव गांधी तक कांग्रेस सदा आरक्षण का विरोध करती रही, जबकि जनसंघ से भाजपा तक हमने हमेशा आरक्षण का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमारे लंबे संघर्ष का सुफल है कि दलित, आदिवासी, ओबीसी, ईबीसी , महिला और यहाँ तक कि सवर्ण समाज के गरीबों को भी आरक्षण मिला हुआ है। कोई भी वर्ग आज आरक्षण से वंचित नहीं है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ( भाजयुमो -स्टडी सेल) की ओर से  'संविधान गौरव अभियान' के तहत पटना के गांधी घाट पर  आयोजित कार्यक्रम में श्री चौधरी ने संविधान पर क्विज कॉन्टेस्ट के विजेताओं को सम्मानित किया। 

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि संविधान बचाने का नाटक करने वाली कांग्रेस ने ही जम्मू-कश्मीर में संविधान को लागू नहीं होने दिया, संविधान की प्रस्तावना से छेड़छाड़ कर 'सेक्युलर' शब्द जोड़ा, आपातकाल लगा कर संविधान का गला घोंटा, लेकिन संविधान की मूल भावना का कभी आदर नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा-370 हटा कर जम्मू-कश्मीर में भी संविधान को लागू कराया और एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान की कांग्रेसी नीति को कूड़ेदान में डाल दिया। 

इसे भी पढ़ें: बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 3.0 का उद्घाटन किया

चौधरी ने कहा कि भाजपा ने गरीबों-वंचितों के लिए आरक्षण की व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ धारा-370 हटाने और अयोध्या में श्रीराम के जन्मस्थल पर भव्य मंदिर बनाने जैसे सभी बड़े राजनीतिक संकल्प पूरे किये। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा अवश्य करती है। यह विश्वास  जन-जन तक पहुँच चुका है। जनता इसे मोदी की गारंटी मानती है। 

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ