Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

पटना, चार अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य सरकार प्रमुख धरोहर स्थलों का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराएगी, ताकि उन्हें ‘‘विश्वस्तरीय पर्यटन स्थलों’’ के रूप में विकसित किया जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह निर्णय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पुरातत्वविदों और धरोहर विशेषज्ञों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार इन स्थलों के संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करेगी, जिससे बिहार की वैश्विक धरोहरों की गंतव्य के रूप में पहचान और मजबूत होगी तथा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। बैठक में कैमूर के प्रागैतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों, जिनमें तेलहर कुंड और करकटगढ़ शामिल हैं, को धरोहर एवं पारिस्थितिकी पर्यटन (ईको-टूरिज्म) सर्किट के रूप में विकसित करने पर भी चर्चा की गई। बयान के अनुसार, बैठक में पद्मश्री से सम्मानित पुरातत्वविद् के.के. मोहम्मद, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारी तथा ‘बिहार हेरिटेज डेवलपमेंट सोसाइटी’ के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

दिल्ली में Mungeshpur नाले के पास बनेगा छठ घाट, 9.6 करोड़ रुपये की लागत से होगा विकास

Data Center नियमों में ढील, विदेशी कंपनियों के लिए अनुपालन हुआ आसान