By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 15, 2025
पटना। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने राज्य के भोजपुर, बक्सर, मधेपुरा, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली जिलों में गंगा और कोसी नदियों पर तीन बडे़ पीपा पुल बनाने के लिए 56 करोड़ 81 लाख से अधिक राशि मंजूर की, जिससे इन नदियों के दोनों ओर बसे सैंकड़ों गावों के लगभग 10 लाख लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और नावों पर इनकी निर्भरता समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि पीपा पुल बनने से मधेपुरा और खगड़िया जिले के लगभग 14 पंचायतों के 80 हजार लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। चौधरी ने बताया कि बक्सर जिले के नैनीजोर गांव और उत्तर प्रदेश के हल्दी गांव (बलिया) के बीच गंगा नदी पर 16.47 करोड़ रुपये की लागत से 732 मीटर लंबा पीपा पुल बनेगा। इससे बक्सर और बलिया जिले के दर्जनों गांवों के बीच आवागमन बेहतर होगा।