सम्राट चौधरी बोले, जलियांवाला बाग की तरह याद किए जाएंगे तारापुर के 34 महान बलिदानी

By प्रेस विज्ञप्ति | Feb 15, 2025

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को तारापुर में 34 शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वाधीनता संग्राम के दौरान पंजाब के जालियांवाला बाग के बाद बिहार के तारापुर में ही सबसे अधिक 34 लोगों ने अपना जीवन बलिदान किया था। उन्होंने इस महान बलिदान की चर्चा "मन की बात" कार्यक्रम में करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और यहां शहीद स्मारक के निर्माण को स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। 

चौधरी ने कहा कि तारापुर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकासित करने के लिए 5 करोड़ रुपये दिए गए हैं । इसके अलावा तारापुर में रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। अपनी जन्मभूमि तारापुर को नमन करते हुए उन्होंने स्वयं को इस धरती का अंगरक्षक बताया और कहा कि 1999 में पहली बार मंत्री बनने पर उन्होंने यहां पुल बनवाया था। चौधरी ने 1700 सरकारी नौकरी के विज्ञापन के लिए श्रममंत्री संतोष कुमार सिंह को धन्यवाद दिया और अपील की कि ये सारी वैकेंसी तारपुर के युवा अपने नाम कर लें। उन्होंने कहा कि तारापुर-खडगपुर में 17 हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए 1800 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।   

इसे भी पढ़ें: स्टेज पर नाच रही थी आर्केस्ट्रा डांसर, लड़के को हुआ प्यार, मांग में सिंदूर भरकर कर ली शादी, और फिर...देखें Video

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार को कई ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट और एक्सप्रेस-वे देने की घोषणा आम बजट में की है। विकास की इस कड़ी में जल्द ही तारापुर के निकट सुल्तानगंज में बड़ा एयरपोर्ट बनाया जाएगा। चौधरी ने कहा कि विकास के काम कर हम अपने देश को विकसित और समृद्ध बनाने का शहीदों का सपना पूरा कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प