जीएसटी कटौती का लाभ जनता को मिल रहा या नहीं, जानने बाजार पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 22, 2025

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जीएसटी बचत उत्सव के मौके पर आमजनों से मिलने के लिए पहुंचे। 22 सितंबर से टैक्स स्लैब में हुए बदलाव के बाद उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री सम्राट चौधरी राजधानी पटना के दुकानों और मोटरसाइकिल शोरूमों में पहुंचे। श्री चौधरी यहां यह जानने के लिए पहुंचे कि जीएसटी दरों में आई कटौती से आम उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है या नहीं। श्रीकृष्णा पुरी स्थित सुपर स्टोर में उन्होंने स्टोर मैनेजर से बातचीत कर मूल्य में आई कमी और खरीदारी पर पड़े असर की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिली 9400 करोड़ की सौगात! CM ने किया JP गंगा पथ समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास

त्योहारों के इस मौसम में केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अलग-अलग योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खाते में सीधे राशि हस्तांतरित की जा रही है। श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 75 लाख बहनों के खाते में धनराशि उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा नवरात्र, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व से पहले जीएसटी में रियायत और खातों में सीधी मदद से ही लोगों की खरीदारी की क्षमता बढ़ेगी और त्यौहार का आनंद दोगुना होगा।

प्रमुख खबरें

Flydubai विमान में सह-पायलट के हमले के बाद स्मित मच्छार ने कैसे बचाई यात्रियों की जान

मुश्किल क्षेत्रों की Natural Gas मूल्य सीमा बढ़कर 9.89 डॉलर प्रति इकाई हुई

Brazil से मिली 0-4 की हार के बाद बोले Khalid Jamil, बड़े मैचों से ही सुधरेगा खेल

Smit Machchhar पर राहुल गांधी ने क्यों नहीं किया पोस्ट? Sudhanshu Trivedi ने उठाए सवाल