सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 53% गिरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2019

सियोल। विश्व की सबसे बड़ी स्मार्टफोन एवं मेमोरी चिप निर्माता कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स का शुद्ध मुनाफा जून तिमाही में 53 प्रतिशत गिरकर 4.38 अरब डॉलर पर आ गया। सैमसंग समूह की फ्लैगशिप अनुषंगी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने पिछले कुछ साल के दौरान शानदार मुनाफा दर्ज किया है, लेकिन चिप की कीमतें गिरते जाने से कंपनी को अब चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि मेमोरी चिप बाजार में नरमी तथा कीमतों में गिरावट जारी है। मांग में भी मामूली सुधार देखने को मिली है।

इसे भी पढ़ें: पेश किये जाने वाले उत्पादों पर मुख्य ध्यान "भारत पहले" पर होगा: सैमसंग

कंपनी ने कहा कि मोबाइल फोन श्रेणी में नये मॉडलों के दम पर मजबूत बिक्री हुई है। हालांकि फ्लैगशिप मॉडलों की बिक्री में नरमी तथा विपणन खर्च में तेजी के कारण दबाव रहा है। दक्षिण कोरिया के 5जी की वाणिज्यिक शुरुआत करने वाला पहला देश बनने के बाद सैमसंग ने इस साल शुरुआत में एस10 5जी स्मार्टफोन बाजार में उतारा था। हालांकि गैलेक्सी फोल्ड फोन की लांचिंग को अप्रैल में तकनीकी कारणों से टालने को लेकर कंपनी की आलोचना भी हुई थी।

प्रमुख खबरें

Goa Politics में BJP का दबदबा! Panaji निगम चुनाव में मिली एकतरफा और बड़ी जीत

Mahua Moitra केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, लोकपाल की CBI जांच वाले High Court के आदेश पर रोक

भारत-Iran के बीच अहम कूटनीतिक बातचीत, S Jaishankar ने BRICS समेत कई मुद्दों पर की चर्चा

कम चरण, ज़्यादा फोर्स के साथ होंगे 5 राज्यों के Assembly Polls, अगले हफ्ते हो सकता है तारीखों का ऐलान