सैमसंग के ये दो मॉडल जल्द भारत में होंगे लॉन्च, Galaxy डिवाइस का बेहतरीन डिजाइन

By Kusum | Feb 24, 2025

samsung galaxy m16 5G और Galaxy M06 5G के भारत में जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की जा चुकी है। अभी तक कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन अमेजन पर टीचर पोस्टर अपकमिंग सैमसंग स्मार्टफोन्स के डिजाइन की झलक दिखाता है। samsung galaxy m16 5G को Galaxy M15 5G के सक्सेसर और Galaxy M06 5G को Galaxy M05 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा। Galaxy m16 5G को इससे Geekbench पर भी टेस्ट किया जा चुका है, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली थी। 

इस बार  galaxy m16 5G में वर्टिकली स्टैक्ड ट्रिपल कैमरा को एक पिल-शेप मॉड्यूल में रखा गया है जबकि  galaxy m15 5G में गैलेक्सी एस23 के समान बिना किसी मॉड्यूल के तीनों कैमरा को अलग-अलग रिंग में रखा गया है। 

दूसरी ओर, गैलेक्सी M06 5G प्रतीत होता है, जिसमें गैलेक्सी M05 के समान कैमरा सेटअप मिलेगा। यहां भी अलग-अलग कैमरा रिंग के बजाय वर्टिकली स्टैक्ड कैमरा को एक पिल शेप मॉड्यूल में रखा गया है। बता दें कि,  galaxy M05 में 50MP प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। फिलहाल कंपनी ने इस दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे के पीछे रखा है। 

इससे पहले गैलेक्सी M16 5G के रेंडर को भी लीक किया गया था, जहां समान डिजाइन दिखाई दिया था। इससे पता चला था कि इस डिवाइस में शार्प फ्लैट कॉर्नर मिलेंगे, दाईं ओर पावर बटन, वॉल्यूम कंट्रोल और फिंगरप्रिंट सेंसर और बाईं ओर एक सिम स्लॉट होगा। फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए इनफिनिटी-यू-शेप नॉच होगा। 

प्रमुख खबरें

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- ‘तारीख पर तारीख’ आपराधिक न्याय व्यवस्था की पहचान नहीं बन सकती

Mexico Guatemala Border Earthquake | मेक्सिको-ग्वाटेमाला सीमा पर 7.3 तीव्रता का भीषण भूकंप, अल सेल्वाडोर तक हिली धरती, सुनामी का अलर्ट जारी

भाजपा सरकार नोटों की छपाई का भी निजीकरण करने की कोशिश कर रही है: अखिलेश यादव