Samsung Galaxy S20 FE लॉन्च, वायलेस चार्जिंग सपोर्ट और इन खास फीचर्स से है लैस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2020

सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S20 FE को लॉन्च कर दिया है। नया गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन (एफई) अपने मेन मॉडल गैलेक्सी एस20 से मिलता जुलता है। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, होल-पंच डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले पैनल, वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। फोन 8 जीबी रैम से लैस आता है। आइये जानते हैं इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...

- सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 पर चलता है।

- सैमसंग के फोन में 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है।

- गैलेक्सी S20 FE के 4जी वेरिएंट में ऑक्टा-कोर Exynos 990 चिपसेट मिलता है। वहीं, 5जी वैरिएंट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट दिया गया है। 

- यह फोन 8 जीबी रैम के साथ आता है।

- कैमरे की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। इसके अलावा आपको इस सेटअप में एक 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल शूटर भी मिलता है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर और 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) मिलता है। अंत में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है। 

- फ्रंट कैमरे की बात करें तो यहां 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में ऑटोफोकस सपोर्ट भी है।

- सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई पर 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी है।

- कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन 5जी (वैकल्पिक), 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं।

- सैमसंग के इस फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

- गैलेक्सी एस20 एफई को IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। 

- इस फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जो 15W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy S20 FE की कीमत और उपलब्धता

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई के 5जी मॉडल की कीमत 699 डॉलर (लगभग 51,400 रुपये) से शुरू होगी। अभी 4G मॉडल की कीमत पर कोई जानकारी नहीं है। फोन चुनिंदा बाज़ारों में 2 अक्टूबर से उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि फोन के 4जी और 5जी दोनों मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर लॉन्च के साथ ही खुल चुके हैं। Samsung Galaxy S20 FE के भारत लॉन्च के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

Lionel Messi का World Cup में महा-धमाका, हैट्रिक के साथ तोड़े Ronaldo-Klose के रिकॉर्ड

ऑस्ट्रिया ने 2026 FIFA World Cup अभियान की धमाकेदार शुरुआत, Jordan को 3-1 से हराया

Samsung का Future Plan लीक! Galaxy Unpacked से पहले Z Fold 8 Ultra की तस्वीरें हुईं वायरल

NEET-UG री-एग्जाम से पहले Rahul Gandhi की रैली, BJP बोली- छात्रों को भटकाने की साजिश