Samsung Galaxy Z Flip FE की लीक हो गई कीमत, जुलाई में हो सकता है लॉन्च

By Kusum | Jun 06, 2025

सैमसंग ने अपने आने वाले गैलेक्सी Z Fold 7 का अल्ट्रा वेरिएंट घोषित किया। इसके बारे में कहा गया कि इस मॉडल की कीमतें आसमान छू सकतीहैं। हालांकि, कंपनी ने सस्ते विकल्प का भी ध्यान रखा है। चल रही अटकलों की मानें तो सैमसंग Galaxy Z Flip और Galaxy Z Fold 7 के साथ एक बहुत ही किफायती फोल्डेबल क्लैमशेल लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस बारे मेंकोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चर्चा है कि इस पोन का नाम Galaxy Z Flip FE होगा। साथ ही इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसकी कीमत लीक हो गई है। 

वहीं Samsung Galaxy Z Flip FE  मौजूदा प्रीमियम Z Flip मॉडल्स की तुलना में कहीं ज्यादा सस्ती कीमत पर आएगा। ऐसा कदम सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन को मुख्यधारा में लाने के प्रयास में एक अहम पल हो सकता है जिससे ये व्यापक उपभोक्ता वर्ग के लिए एक व्यवहार्य विकल्प बन सके। 

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ